शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्‍नी की ली जान, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्‍नी की जान ले ली। जानकारी के अनुसार पत्नी द्वारा पति को शराब पीने से मना करने के विवाद में पति ने चाकू मारकर पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी दीपक कदम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान दीपक ने भी अपनी जान देने की कोशिश की।

पुलिस थाना सिविल लाइन देवास क्षेत्र के अंतर्गत त्रिलोकनगर निवासी दीपक कदम श्रीजी फूड प्लांट मक्सी में काम करता है। दीपक कदम शराब पीने की लत और काम पर नहीं जाने की बात पर रोज अपनी पत्नी से विवाद कर रहा था।

रोज के विवाद को उसके 11 वर्ष के बालक द्वारा सुलह-समझौता कर शांत करवा दिया जाता था। 28 जुलाई की सुबह काम पर जाने एवं शराब पीने की बात पर पति-पत्नी में विवाद हो रहा था । इस दौरान दीपक कदम ने अपनी पत्नी लीना कदम के शरीर पर 5 जगह चाकू से वार कर दिए। डायल 100 एवं 108 से महिला को अस्पताल लाया गया जिससे उसकी इलाज के दौरान हो गई । पुलिस थाना सिविल लाइन में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है विवेचना जारी है।

Back to top button