हमीरपुर : पीपल वट की पूजा अर्चना कर पति व पुत्रों की दीर्घायु की कामना की

हमीरपुर। सोमवती अमावस्या के चलते सुहागिन महिलाओं ने पीपलवट की परिक्रमा व पूजा अर्चना कर अपने पति व पुत्रों की दीर्घायु की कामना की।

पुरानी मान्यताओं के चलते सोमवती अमावस्या को सुहागिन महिलाएं पीपल के पेड़ की परिक्रमा कर पूजा अर्चना करती है और भगवान से पति व पुत्रों की दीर्घायु की कामना करती है।

सोमवार को सोमवती अमावस्या के चलते बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं ने सुबह से पीपल के पेड़ों के स्थान पर पहुंच गईं। जहां उनकी परिक्रमा कर विधि विधान से पूजा अर्चना की।

साथ ही विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, मेवा, फल आदि का भोग लगाया और ईश्वर से अपने पति व पुत्र की सलामती व दीर्घायु की कामना की।

इसके साथ ही महिलाओं ने वहीं पेड़ के नीचे बैठकर कथा का रसपान भी किया। इस मौके पर महिलाओं ने सामाजिक दूरी को बनाए रखा।

Back to top button