भारतीय महिलाओं का पार्टनर बना स्मार्टफोन : रिसर्च

भारतीय महिलाओं को और ज्यादा स्मार्ट बना दिया है। वे टीवी और पति से ज्यादा समय स्मार्टफोन को दे रही हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि महिलाएं स्मार्टफोन पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल और गेम्स को सबसे ज्यादा समय देती हैं। 2015 की तुलना में इस साल भारतीय लोगों ने 55 फीसदी ज्यादा समय स्मार्टफोन पर बिताया।

महिलाओं का पार्टनर बना स्मार्टफोन:

कोबरापोस्ट के अनुसार इस रिपोर्ट को मोबाइल मार्केटिंग एसोसिएशन (एमएमए) और रिसर्च फर्म कंतर आईएमआरबी ने जारी किया है। इसके अनुसार भारतीय यूजर्स रोजाना कम से कम तीन घंटे स्मार्टफोन पर जरूर खर्च करते हैं। इसमें सोशल मीडिया और मैसेजिंग एप्स सबसे आगे हैं। स्मार्टफोन पर महिलाओं का करीब 50 फीसदी समय इन्हीं दो पर खर्च होता है।

रिसर्च में कहा गया है कि महिलाएं, पुरुषों की तुलना में अपने स्मार्टफोन पर यूट्यब देखने और गेम्स खेलने में दोगुना समय देती हैं। इसके अलावा महिलाएं फेसबुक पर पुरुषों से 80 फीसदी ज्यादा समय बिताती हैं। महिलाएं शॉपिंग के लिए मोबाइल एप्स को भी खूब तवज्जो दे रही हैं।

Back to top button