टिहरी के साकणीधार में कार खाई में गिरी, सभी छह लोगों की मौत

ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर साकणीधार के निकट एक अल्टो कार के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला ने ऋषिकेश एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि चालक मकान कोहली ऊखीमठ में नाजिर के पद पर थे। वे अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रहे थे।

हादसा सुबह करीब 11 बजे के करीब हुआ। देहरादून से रुद्रप्रयाग की तरफ से आ रही अल्टो कार का चालक साकणीधार के निकट संतुलन खो बैठा और कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण और देवप्रयाग पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खाई में उतरकर रेस्क्यू शुरू किया। बताया जा रहा है कि कार में छह लोग सवार थे। इनमें पांच की मौत हो चुकी है। एक घायल महिला को खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया, जहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक वाहन में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें तीन महिला दो पुरुष एक बालिका शामिल है। दुर्घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन उखीमठ रुद्रप्रयाग का है।

मृतकों के नाम 

1- मकान सिंह(49) पुत्र श्री सती सिंह

2- पंकज(18) पुत्र मकान सिंह उम्र

3–सौपा(42) पत्नी मकान सिंह उम्र

सभी थाना देवप्रयाग के रहने वाले हैं।

4- फूलदेई(53) पत्नी मदन सिंह उम्र

5-लक्ष्मी देवी(35) पत्नी नरेंद्र सिंह उम्र

6-नेहा(15वर्ष) पुत्री नरेंद्र सिंह उम्र

सभी ग्राम सेमा रुद्रप्रयाग के हैं।

सीएम ने जताया दुख 

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर देवप्रयाग-सकनीधार के समीप वाहन दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं उनके दुःख संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना के साथ ही घायल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker