वास्तु टिप्स: घर में पेड़ लगाते समय जरूर रखें दिशाओं का ध्यान!!

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में पेड़ लगाने चाहिए। अशोक के पेड़ को घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। अशोक के पेड़ को घर के बाहर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती है और हमेशा घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। अशोक के पेड़ को घर में किस दिशा में लगाना चाहिए। .

इस दिशा में लगाएं पेड़:

# अशोक का वृक्ष घर में उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। जिससे गृह में सकारात्मक ऊर्जा का संचारण बना रहता है। घर में अशोक के वृक्ष होने से सुख, शान्ति एवं समृद्धि बनी रहती है एवं अकाल मृत्यु नहीं होती है।

# अशोक का पेड़ घर में लगाने से परिवार की महिलाओं की शारीरिक व मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होती है। यदि महिलाऐं अशोक के वृक्ष पर प्रतिदिन जल अर्पित करती रहें तो उनके वैवाहिक जीवन में सुखद वातावरण बना रहता है।

# घर के बाहर दरवाजे पर अशोक के पत्तों की बंदनवार बांधने से नकारात्मक ऊर्जा घर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाती है।

# जिन बच्चों को पढ़ाई करने के बाद भी कुछ याद नहीं रहता हो उन्हें प्रतिदिन कुछ समय अशोक के पेड़ के नीचे बैठकर अध्ययन करना चाहिए इससे उनकी याददाश्त बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker