बजरंगबली की इस तरह पूजा करने से दुख-दरिद्रता का होगा सर्वनाश!

ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बड़े मंगल के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हनुमान जी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही फल और बूंदी के लड्डू का भोग लगाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, बजरंगबली की साधना करने से जीवन में आ रहे दुख-दर्द दूर होते हैं और बिगड़े काम पूरे होते हैं। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि कब है तीसरा बड़ा मंगल (Bada Mangal 2026 kab hai)।

कब है तीसरा बड़ा मंगल (Third Bada Mangal 2026 Date and Shubh Muhurat)
तीसरा बड़ा मंगल 19 मई को है।
18 मई को शाम 05 बजकर 53 मिनट पर तृतीया तिथि शुरू होगी।
19 मई को दोपहर 02 बजकर 18 मिनट तक तृतीया तिथि समाप्त होगी।

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक
अमृत काल: रात 09 बजकर 14 मिनट से 09 बजकर 40 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 05 मिनट से 04 बजकर 47 मिनट तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 34 मिनट से 03 बजकर 29 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 07 बजकर 06 मिनट से 07 बजकर 27 मिनट तक

बड़ा मंगल पूजा सामग्री लिस्ट
हनुमान जी की मूर्ति, लाल कपड़ा, सिंदूर, चमेली का तेल, लाल चंदन, अक्षत, कलावा, गेंदे के फूलों की माला, तुलसी दल, धूपबत्ती, अगरबत्ती, बेसन के लड्डू या बूंदी, गुड़ और भुने हुए चने, रुई की बत्ती और दीपक आदि।

बड़ा मंगल पूजा विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े धारण करें।
मंदिर को गंगाजल से पवित्र करें और व्रत का संकल्प लें।
चौकी पर लाल रंग का साफ कपड़ा बिछाएं और हनुमान जी की प्रतिमा को विराजमान करें।
चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी का लेपन करें।
गेंदे के फूलों की माला पहनाएं।
देसी घी का दीपक जलाएं।
हनुमान जी की आरती करें।
हनुमान चालीसा का पाठ करें।
बेसन के लड्डू, बूंदी, गुड़-चना और फलों का भोग लगाएं।
अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करें।
आखिरी लोगों में प्रसाद बांटें।

इस तरह करें हनुमान जी को प्रसन्न
हनुमान चालीसा का पाठ- अगर आप जीवन में संकटों का सामना कर रहे हैं, तो बड़े मंगल के दिन हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से भय और संकट दूर होते हैं और हनुमान जी की कृपा बरसती है।

लाल वस्तुओं का दान- अगर आपकी कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति कमजोर है, तो ऐसे में बड़े मंगल के दिन लाल मसूर की दाल, लाल वस्त्र का दान करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होते हैं और बिगड़े काम पूरे होते हैं। जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है।

Back to top button