अमृतसर एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई,  25 करोड़ की सिंथैटिक ड्रग बरामद

अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। बताया जा रहा है कि श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने मलेशिया से आए यात्री के सामान से 25 करोड़ रुपए कीमत की सिंथैटिक ड्रग को जब्त किया है। 

जानकारी के अनुसार यात्री ने टैडीबीयर में इस ड्रग को भरा हुआ था और कस्टम विभाग को चकमा देने का प्रयास कर रहा था, लेकिन विभाग को पुख्ता सूचना थी। जिसके बाद यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके बैकवर्ड व फारवर्ड लिंकज की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किया गया यात्री एस.ऐ.एस. नगर मोहाली का रहने वाला बताया जा रहा है।

Back to top button