थाना खरेला की पुलिस टीम ने अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ 01 नफऱ अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

  • महोबा में पुलिस अधीक्षक, प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्र व कारतूस की बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक- 03.03.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी चरखारी दीपक दुबे के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खरेला श्री नन्हेलाल द्वारा थना स्तर पर टीम का गठन किया गया।
  • गठित टीम के व0उ0नि0 शिवदान सिंह व उ0नि0 राकेश कुमार शर्मा मय हमराह कर्मचारीगण द्वारा एक नफर अभियुक्त राजकुमार राजपूत पुत्र सुदामा राजपूत उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम बरहरा थाना जलालपुर जिला हमीरपुर को ग्राम टिकरी विदावर जाने वाले पक्की सड़क मार्ग पर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
  • अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 16/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा जा रहा है।
    गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम-
  1. व0उ0नि0 शिवदान सिंह
  2. उ0नि0 राकेश कुमार शर्मा
  3. हे0का0 संजय सिंह

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–

  • राजकुमार राजपूत पुत्र सुदामा राजपूत उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम बरहरा थाना जलालपुर हमीरपुर
    बरामदगी- एक अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर अवैध बरामद
Back to top button