थाना महोबकंठ की पुलिस टीम ने अवैध देशी शराब के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

  • पुलिस अधीक्षक महोबा, श्री प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद महोबा में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण पर प्रभावी रोक एवं ऐसे क्रियाकलापों में शामिल अभियुक्तों की चेकिंग एवं उनकी गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में आज दिनांक 03.03.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक, श्रीमती वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ श्री रविकान्त गोंड के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना महोबकंठ श्री विनोद कुमार द्वारा गठित उ0नि0 रामबाबू यादव मय हमराह कां0 सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त राकेश कुमार खंगार पुत्र रामसेवक खंगार उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम सरसेड़ थाना हरपालपुर जनपद छतरपुर (म0प्र0) जिसके कब्जे से 01 अदद बोरी में 20 अदद क्वार्टर देशी शराब झूम ब्राण्ड नाजायज बरामद करते हुये ग्राम चमर्रा के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 27/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सम्पादित की गई ।
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
  • 1.उ0नि0 रामबाबू यादव
  • 2.कां0 सुशील कुमार
    गिरफ्तार अभियुक्त-
  • राकेश कुमार खंगार पुत्र रामसेवक खंगार उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम सरसेड़ थाना हरपालपुर जनपद छतरपुर (म0प्र0)
Back to top button