कनपटी पर बंदूक रखकर इस सिंगर से 8 बार गवाया गया था एक ही गाना

हर सिंगर चाहता है कि उसका गाना सुपरहिट हो जाए और लोग उसे सुनते ही दीवाने बन जाए। मगर दीवानगी किस हद तक चली जाती है, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता है। एक बार एक सिंगर से बंदूक की नोक पर सुपरहिट सॉन्ग को गाने के लिए मजबूर किया गया था।

कुछ गाने दिलों को छू जाते हैं। आवाज इतनी मधुर होती है कि सालों साल वे सदाबहार रहते हैं। 90 के दशक में एक ऐसा ही रोमांटिक गाना आया था जिसने सुनने वालों को अपना दीवाना बना दिया था। मगर यह गाना कब सिंगर के लिए सिर दर्द बन जाएगा, यह किसी को नहीं मालूम था। एक बार तो इस गाने को गवाने के लिए लोगों ने सिंगर पर बंदूक ही तान दी थी।

जी हां, सही पढ़ा आपने! म्यूजिक इंडस्ट्री के एक दिग्गज सिंगर को एक ही गाने को 8 बार गवाने के लिए बंदूक की नोक पर मजबूर किया गया था। उन्होंने भी सहमकर यह गाना गाया। यह सिंगर कोई और नहीं बल्कि कुमार सानू (Kumar Sanu) हैं। आखिर किस गाने के लिए उन पर बंदूक तानी गई थी, यहां जानिए…

एक गाने ने बदली सिंगर की किस्मत
कुमार सानू ने 90 के दशक में कई बेहतरीन गाने दिए हैं। ‘यह बंधन तो’, ‘तू कौन है तेरा नाम क्या’, ‘मुझसे मोहब्बत का इजहार’, ‘आपका आना दिल धड़काना’, ‘हमको तुमसे प्यार है’ जैसे कई गाने आज भी उतने ही मशहूर हैं, जितना पहले थे। उन्होंने अपने पीक करियर में एक ऐसा ही गाना गाया था जो इतना ज्यादा पसंद किया गया था कि यूपी-बिहार में लोग उनके फैन हो गए थे।

देशभर में फैली गाने की दीवानगी
यह गाना था राहुल रॉय और अनु अग्रवाल स्टारर फिल्म आशिकी का रोमांटिक गाना ‘मैं दुनिया भुला दूंगा’ (Main Duniya Bhula Dunga Song)। इस गाने के बोल समीर ने लिखे थे लेकिन आवाज कुमार सानू ने दिया था। यही वो गाना था जिसने कुमार सानू को म्यूजिक इंडस्ट्री में सफलता दिलाई थी और इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने दिए।

बंदूक की नोक पर गाने को हुए मजबूर
इस गाने को लेकर दीवानगी इतनी थी कि एक बार कुमार सानू बिहार गए थे और वहां उन पर बंदूक की नोक पर उन्हें यह गाना 8 बार गवाया गया था। खुद सिंगर ने शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत में इस किस्से को याद किया। जब उनसे पूछा गया कि कनपटी पर बंदूक रखकर उनसे ‘दुनिया भुला दूंगा’ गवा दिया गया था। तब सिंगर ने कहा कि यह बिहार में हुआ था। उन्होंने कहा कि उन्हें 16 बार नहीं, बल्कि 7-8 बार गवाया गया था। जब वह एक-दो बार गा लिए तो बोला ठीक है। उन्होंने कहा कि ठीक नहीं, और गाओ। उन्होंने कहा कि यूपी-बिहार में उन्हें बहुत प्यार मिला।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker