चिराग पासवान की पार्टी से 2 विधायक बने मंत्री

नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, मुख्यमंत्री के साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली है।

चिराग की पार्टी लोजपा (रामविलास) से संजय कुमार पासवान और संजय सिंह ने मंत्री (नीतीश सरकार एलजेपी आर मंत्री सूची) पद की शपथ ली। संजय सिंह से महुआ से विधायक हैं, जबकि संजय कुमार पासवान बखरी से विधायक बने हैं।

गौरतलब हो कि कुल 243 सदस्यीय विधानसभा में राजग ने 202 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की है, जिसमें भाजपा (BJP) को 89, जदयू को 85, लोजपा (रामविलास) को 19, हम को पांच और रालोमो को चार सीटें मिली हैं।

Back to top button