दिल्ली व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, व्यापारियों के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने की बड़ी घोषणा

दिल्ली सरकार ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड का गठन करने जा रही है। इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए सरकार ने 10 करोड़ रुपये का फंड भी आवंटित किया है। 15 सदस्यीय समिति इस बोर्ड में शामिल होगी।

दिल्ली सरकार ने आज व्यापारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। दिल्ली के व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए दिल्ली व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। इसके लिए सरकार ने 10 करोड़ रुपये का फंड भी आवंटित किया है। 15 सदस्यीय समिति इस बोर्ड में शामिल होगी।

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड का गठन करने जा रही है। इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। यह बोर्ड दिल्ली के व्यापारियों के कल्याण के लिए बनाया जा रहा है। ये बोर्ड दिल्ली के व्यापारियों की हर तरह से चिंता करेगा। इस बोर्ड के माध्यम से व्यापारियों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker