पहलगाम हमले के बाद देश विरोधी कमेंट करने वालों पर ताबड़तोड़ एक्शन

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश विरोधी टिप्पणी करने वाले करीब 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए इन लोगों में विधायक, पत्रकार, छात्र और वकील शामिल हैं। ये सभी गिरफ्तारियां पूर्वोत्तर के 3 राज्यों से असम, मेघायल और त्रिपुरा में हुई हैं।

बता दें कि सबसे पहले ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के विधायक अमीनुल इस्लाम की गिरफ्तारी हुई थी। अमीनुल ने 2019 के पुलवामा हमले और हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले को सरकार की साजिश बताया था। उन पर देशद्रोह का आरोप लगाकर 4 दिन की कस्टडी में भेजा गया है।

कई लोग हुए गिरफ्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि ‘हम सभी सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रहे हैं और जो लोग हमें राष्ट्र विरोधी लगते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भारत और पाकिस्तान में कोई समानता नहीं है। दोनों देश दुश्मन देश हैं और हमें ऐसे ही रहना चाहिए।’

पूर्वोत्तर में हुई 19 गिरफ्तारियों में अकेले असम में 14 हुई हैं। हैलाकांडी से पत्रकार मोहम्मद जाबिर हुसैन, सिलचर से कंप्यूटर साइंस के छात्र मोहम्मद एके बहाउद्दीन और वकील मोहम्मद जावेद मजूमदार, मोरीगांव से मोहम्मद महाहर मिया, करीमगंज से मोहम्मद मुस्ता अहमद उर्फ ​​साहेल और शिवसागर से मोहम्मद साहिल अली को भी गिरफ्तार किया गया।

वहीं त्रिपुरा में भी 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें धलाई जिले के रिटायर्ड टीचर जवाहर देबनाथ और धर्मनगर से रिटायर्ड टीचर सजल चक्रवर्ती शामिल हैं। मेघालय में साइमन शायला को पूर्वी खासी हिल्स जिले से गिरफ्तार किया गया। इस सभी पर भारत विरोधी टिप्पणियां करने का आरोप है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker