हरिद्वार में घर के अंदर बम का जोरदार विस्फोट-लेंटर भी गिरा, धमाके से लड़के का हाथ उड़ा

उत्तराखंड के हरिद्वार में होली 2025 से पहले एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हरिद्वार के ज्वालापुर में एक घर के अंदर बड़ी संख्या में बम फूटे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें घटनास्थल पर पहुंची।
बम का फटना इतना जोरदार था कि घक का लिंटर तक गिर गया। बम फटने की सूचना मिलने के बाद पुलिस अब हर ऐंगल से जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों की बात मानें तो पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी जांच करने के लिए बुलाया गया है।
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है पाक माह-ए-रमजान के मौके पर लड़का शहरी और इफ्तार के समय फोड़ता बम था। बम फटने की वजह से बुरी तरह से घायल लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टरों की टीम बुरी तरह से घायल लड़के का इलाज कर रही है। डॉक्टरों का कहना है कि बम फटने की वजह से लड़का गंभीर रूप से घायल है। बम का धमाका इतना जोरदार था कि घायल लड़के का एक हाथ तक उड़ा गया।
पुलिस सूत्रों की बात मानें तो बम बनाने के लिए लड़के के पास गंधक और पोटैशियम रखने का लाइसेंस भी नहीं है। ज्वालापुर कोतवाल प्रदीप भिष्ठ के नेतृत्व पुलिस टीम मौके पर कर रही जांच।