राजधानी में फिर बदला मौसम, दोपहर बाद बादल छाए

लखनऊ, राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह मौसम साफ रहने के साथ तेज धूप खिली है। वहीं दोपहर बाद मौसम ने पलटा खाया और बदल छा गए। हल्की हवा चलने से ढंड बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार देर रात तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। हवाओं का असर थमने से दिन में गर्मी बढ़ी है। रविवार और सोमवार को 29.5 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था।

लखनऊ में सुबह के समय 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत ।फप् खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। इस दौरान सबसे खराब स्थिति तालकटोरा की रही। यहां पर एक्यूआई 304 के साथ रेड जोन में रहा। लालबाग 298 और अलीगंज में 286 एक्यूआई रहा। गोमतीनगर 194, कुकरैल 149 और अंबेडकर यूनिवर्सिटी में 156 के साथ में ।फप् मध्यम श्रेणी में रहा है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अधिकतर इलाको में पछुआ हवाओं की गति थम गई है। इसी के चलते तापमान लगातार बढ़ रहा है।

अधिकतम तापमान स्थिर बना रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं, फरवरी में प्रदेश के विभिन्न जिलो में तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी और उमस में और इजाफा हो सकता है। खासकर फरवरी के अंतिम सप्ताह में, जो सामान्यतः ठंड का मौसम होता अधिक दर्ज किया जा रहा है। यह स्थिति समय से पहले गर्मी की शुरुआत का संकेत है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker