बिहार के मुंगेर में पत्नी के नाजायज संबंध से परेशान पति ने की आत्महत्या

बिहार के मुंगेर से खबर है जहां पत्नी के नाजायज संबंध से परेशान पति ने आत्महत्या कर ली। शबे बारात की रात को दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ और शुक्रवार की सुबह उसने अपनी जान दे दी। दोनों के पांच बच्चे भी हैं लेकिन पत्नी गांव के ही एक युवक के साथ रिलेशन में आ गयी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत हजरतगंज बार गली नंबर 9 की है। परिवार किराया के मकान में रहता था। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मोहम्मद अरमान के रूप में की गयी है। उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार उसकी पत्नी पांच बच्चों की मां है। लेकिन एक व्यक्ति के साथ उसके अवैध संबंध था। शबे बरात की रात पत्नी को अरमान ने उस व्यक्ति के साथ बात करते देख लिया। इसके बाद पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ। शुक्रवार की सुबह डिप्रेशन में अरमान ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है। परिवार के लोगों से पुलिस ने अलग अलग पूछताछ की। शव का इन्क्वेस्ट रिपोर्ट तैयार करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिक तौर पर इसे आत्महत्या ही माना जा रहा है। गांव में कई प्रकार की चर्चा हो रही है।

Back to top button