माघ पूर्णिमा पर बन रहा है ग्रहों का उत्तम संयोग, इन राशियों के जीवन में आएगा बदलाव

हर महीने के शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि पर पूर्णिमा मनाई जाती है। इस बार माघ पूर्णिमा बेहद शुभ मानी जा रही है, क्योंकि माघ पूर्णिमा पर बुध, सूर्य, शुक्र ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। इन ग्रहों के संयोग से कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। आज सूर्य ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।
बुध और शनि ग्रह कुंभ राशि में पहले से विराजमान हैं। इन ग्रहों का शुभ प्रभाव राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियां ऐसी भी हैं, जिनकी माघ पूर्णिमा के दिन से किस्मत चमकने वाली है और जीवन में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किन राशियों के लिए माघ पूर्णिमा पर ग्रहों का शुभ संयोग उत्तम रहने वाला है?
मेष
माघ पूर्णिमा के दिन मेष राशि के लोगों को शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। न्याय के देवता शनि देव की कृपा से रुके हुए काम जल्द पूरे होंगे। किसी बड़े काम का ऑफर मिल सकता है। इसके अलावा जीवन में कई तरह के अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
कन्या
इसके अलावा कन्या राशि के रुके हुए काम जल्द पूरे होने के योग बनेंगे। साथ ही जॉब से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। कन्या राशि को जीवन में आ रहे दुख और संकट से मुक्ति मिलेगी।
धनु
धनु राशि के लोगों को करियर में बाधा में आ रही बाधा से छुटकारा मिलेगा। साथ ही मनचाहा करियर मिलेगा। लाइफ में बदलाव के कुछ अच्छे संकेत मिल सकते हैं। कारोबार में लाभ मिलेगा। साथ ही सूर्य देव की कृपा प्राप्त होगी।
सूर्य राशि परिवर्तन
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज यानी 12 फरवरी को सूर्य देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं। बता दें कि इस राशि में सूर्य देव अगले महीने यानी 13 मार्च तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। 14 मार्च को सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे। इसी के साथ खरमास की शुरुआत होगी। सनातन धाम में खरमास का विशेष महत्व है। खरमास की अवधि के दौरान शुभ और मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं।