दिन गर्म, रात ठंडी होगी,11 फरवरी से 30 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

लखनऊ, यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम साफ है। 11 फरवरी को मौसम साफ रहने के साथ ही सुबह मध्यम कोहरा छाने के आसार जताए गए हैं। हालांकि इस अवधि में किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। 12 फरवरी से 15 फरवरी के बीच मौसम शुष्क रह सकता है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने वाला है, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

अगले 3 दिनों के बीच प्रदेश में तापमान 2 से 3 तक बढ़ सकता है। उसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। तेज हवाओं का असर कम होने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अब 2 डिग्री और इससे ज्यादा बढ़त दर्ज की जाएगी। देर रात राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 8 डिग्री था।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री के आसपास बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तेज हवाओं के कम होने से मौसम में बदलाव होगा। दो दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसके बाद अधिकतम तापमान स्थिर हो जाएगा। इस दौरान दिन में निकल रही तेज धूप के चलते न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा। वहीं, 14- 15 फरवरी से मौसम विभाग ने धुंध पड़ने की भी संभावना जताई है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker