दिल्ली में 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश, इतने सालों का टूटा रिकॉर्ड

राजधानी में शुक्रवार रात 12 बजे से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच 5.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। इस वजह से दिल्ली में 27 दिसंबर सुबह साढ़े आठ बजे से 28 दिसंबर सुबह साढ़े आठ बजे के बीच 24 घंटे में 41.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। यह 101 वर्षों में दिसंबर माह में एक दिन में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड है।

इससे पहले वर्ष 1923 में तीन दिसंबर को एक दिन में सबसे अधिक 75.7 मिली मीटर वर्षा हुई थी। इसके बाद इस वर्ष दिसंबर में एक दिन में सबसे अधिक वर्षा हुई। इससे दिल्ली में प्रदूषण औंधे मुंह नीचे गिरा। इससे प्रदूषण से राहत मिली है।

साल 1923 में एक दिन में हुई थी सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि यदि वर्ष 1901 के बाद से दिसंबर माह में हुई वर्षा का आकलन करें तो इस 123 वर्षों में दिसंबर में किसी एक दिन 24 घंटे में इस वर्ष दूसरा सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई और वर्ष 1923 में सर्वाधिक 75.7 मिलीमीटर वर्षा हुई थी।

इस माह अब तक कुल 53.8 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जो 27 वर्षो दिसंबर माह मेंं अब तक सबसे अधिक व पिछले 123 वर्षों में पांचवां सबसे अधिक वर्षा का रिकॉर्ड है। इस माह अब तक सामान्य (6.5 मिलीमीटर) से 727 (47.3 मिलीमीटर) प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है।

रविवार को घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान 

मौसम विभाग के अनुसार कल रविवार से साफ होगा आसमान और कोहरा बढ़ेगा। रविवार को कुछ जगहों पर घना और कुछ जगहों पर बेहद घना कोहरा हो सकता है। इसके बाद सोमवार को कुछ जगहों पर मध्यम स्तर का और कुछ जगहों पर घना कोहरा होगा।

शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना। वर्षा होने के कारण दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ। इससे शनिवार सुबह दिल्ली का एयर इंडेक्स 145 दर्ज किया गया।

दिसंबर माह में किसी एक दिन 24 घंटे में और माह में दर्ज कुल वर्षा

वर्षमाह में कुल वर्षा24 घंटे में वर्षा
202441.253.8
201933.933.5
199771.825.6
198535.208.2
196769.534.7
193668.134.0
192377.275.7
190938.812.7
Back to top button