एएमयू कुलपति ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

अलीगढ, अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफेसर नईमा खातून ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कुलपति ने कहा “डॉ. सिंह का निधन राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति है। वह देश में आर्थिक सुधारों के वास्तुकार थे। डॉ. सिंह, भारतीय राजनीति के एक बहुत सम्मानित और विशिष्ट नेता थे। वह गरिमा और सादगी के प्रतीक थे। उनकी सेवाओं को सदैव याद रखा जायेगा। मैं उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं”।

उल्लेखनीय है कि डॉ. मनमोहन सिंह ने 27 मार्च, 2003 को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया था। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए देश और दुनिया के आर्थिक और शैक्षिक मामलों पर चर्चा की तथा छात्रों को उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।

Back to top button