जालौन में महिला को अज्ञात कार ने मारी टक्कर, हुई मौत

उरई/जालौन, जालौन में श्रीमद् भागवत कथा का भंडारा खाकर वापस लौट रही एक महिला को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने मामले की जांच करने के बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना रामपुरा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम जगम्मनपुर के काली ईंट भट्टा की है।

बताया गया कि हमीरपुर के जरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पचकुरी की रहने वाली महिला हरवी (25) पत्नी भारत काली ईट भट्टा जगम्मनपुर पर अपनी साथी महिलाओं के साथ श्रमिक के रूप में काम कर रही थी। यहीं कर अस्थाई तौर कर अपना निवास बनाए हुए थी। जगम्मनपुर के रामप्रकाश गुप्ता ने श्रीमद् भागवत ज्ञान का आयोजन कराया था। जिसके समापन के उपरांत उनके यहां भंडारा भोज का आयोजन था। वह अपनी श्रमिक महिलाओं के साथ प्रसाद ग्रहण कर शुक्रवार शाम 6.30 बजे लौट रही थी। तभी अज्ञात कार चालक में तेज गति व लापरवाही से कार चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

सूचना पाकर जगम्मनपुर पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अनुज कुमार पवार एवं रामपुरा थाने से उप निरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी, उपनिरीक्षक दिनेश यादव तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायल महिला को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा ले गए। जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उपनिरीक्षक अनुज कुमार पवार चौकी प्रभारी जगम्मनपुर ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उरई भेजा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker