सीएम योगी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक मुस्लिम युवक के द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी की पहचान रियाजुल हक अंसारी के रूप में हुई है। वह गोरखपुर का रहने वाला है। उसने ‘सैफ अंसारी’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से कमेंट किया था।

उसका कमेंट वायरल होने के बाद अब ‘वायस ऑफ हिंदूज’ नाम की संस्था ने गोरखपुर पुलिस को एक्स पर धमकी भरा स्क्रीनशॉट भेजकर शिकायत की। बताया जा रहा है कि मुख्मंत्री को बीते 48 घंटे में दूसरी बार धमकी मिली है। इससे पहले, एक महिला फातिमा खान ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में मैसेज भेजकर कहा था- अगर योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे।

इस घटना की शिकायत पुलिस से करने के बाद से ैच् सिटी अभिनव त्यागी ने गंभीरता से लिया है और कहा है कि ऐसे असामाजिक लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि राज्य में अमन-चौन कायम रहे। पुलिस का साइबर सेल भी धमकी देने वाले के सोशल मीडिया अकाउंट्स की गहन जांच में जुटा है। आरोपी फरार है, उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे।

Back to top button