25 हजार बाढ़ पीड़ितों के खाते में भेजे जाएंगे पैसे, लाखों आबादी अब भी प्रभावित

बिहार के सुपौल जिले में कोसी नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जिस कारण बाढ़ पीड़ित सहित अधिकारियों ने राहत की सांस ली। डीएम कौशल कुमार ने बताया कि कोसी बराज का जलस्तर मंगलवार 10 बजे दिन में 96 हजार 680 क्यूसेक डिस्चार्ज रिकॉर्ड किया गया। जबकि नेपाल के बराह क्षेत्र का जलस्तर 69 हजार 2 सौ क्यूसेक डिस्चार्ज रिकॉर्ड किया। बताया कि दोनों जगहों पर जलस्तर में कमी हो रही है।

वहीं बताया गया है कि जिले के पांच प्रखंड सुपौल, किशनपुर, सरायगढ़, निर्मली, मरौना के 33 पंचायत के 264 वार्ड के एक लाख 30 हजार 235 आबादी प्रभावित हैं। इसमें सबसे ज्यादा किशनपुर प्रखंड के 57 हजार 135 लोग, सुपौल प्रखण्ड के 37 हजार 555 आबादी प्रभावित हैं। सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के 17 हजार पांच सौ लोग, मरौना प्रखंड क्षेत्र के 13 हजार 45 , निर्मली प्रखंड में 5 हजार लोग शामिल है।

बताया गया है कि कि आगामी 9 अक्टूबर को चयनित 25 हजार 592 बाढ़ पीड़ित परिवारों को सात हजार रुपए की राशि डायरेक्ट बैंक खाते में दी जाएगी। मालूम हो कि कोसी नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण बीते दिनों बाढ़ में सैकड़ों घर विलीन हो गए हैं। इसके अलावा कई सड़कों और पुलिया क्षतिग्रस्त हैं। कई पुल कटाव की जद में आ गए हैं। जिस कारण दो गांवों के लोग आपस में कट गए हैं। मजबूरन लोगों को नाव के सहारे आवाजाही करनी पड़ रही है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker