अक्टूबर महीने घूमने के लिए भारत की यह जगह हैं बेस्ट ऑप्शन

अक्टूबर का महीना यात्रा के लिए उत्तम माना जाता है। इस मौसम में गर्मी काफी कम हो जाती है और यात्रा के लिए मौसम सुहाना रहता है। अक्टूबर महीने में गांधी जयंती, रामनवमी और दशहरा की छुट्टियां आने वाली हैं.

ऐसे में अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह महीना आपके लिए काफी अच्छा साबित होगा। हम आपको अक्टूबर महीने में घूमने लायक कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

हम्पी

हम्पी- कर्नाटक के हम्पी शहर का नाम भी यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में दर्ज है. यह शहर अपने प्राचीन मंदिरों, स्मारकों और अखंड संरचनाओं के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। हम्पी उन लोगों के लिए बिल्कुल सही जगह है जो ऐतिहासिक इमारतों को देखना चाहते हैं। यहां आप विरुपाक्ष मंदिर, विजय विट्ठल मंदिर, हनुमान मंदिर, नदियों के किनारे स्थित खंडहर, रानी स्नान और लक्ष्मी नारायण मंदिर जैसी जगहों के दर्शन कर सकते हैं।

ताज महल आगरा

आगरा- विश्व के सात आश्चर्यों में गिना जाने वाला ताज महल इसी शहर में स्थित है। यमुना नदी के किनारे बने ताज महल का नाम दुनिया के लगभग हर शख्स की ट्रैवल लिस्ट में होता है। आगरा घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर है। ताज महल के अलावा आप आगरा किला, जामा मस्जिद, मेहताब बाग, अकबर का मकबरा (सिकंदरा), फतेहपुर सीकरी भी देख सकते हैं।

हावड़ा ब्रिज, कोलकाता

कोलकाता- आप परिवार या दोस्तों के साथ कोलकाता घूमने जा सकते हैं। अक्टूबर के महीने में यहां दुर्गा पूजा बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। यहां लगभग एक सप्ताह तक दुर्गा पूजा का त्योहार मनाया जाता है। इसके अलावा आप निक्को पार्क, विक्टोरिया मेमोरियल, कालीघाट में कालका मंदिर और बेलूर मठ जैसी जगहों पर भी जा सकते हैं।

ऋषिकेश

ऋषिकेश- अक्टूबर के महीने में आप ऋषिकेश भी जा सकते हैं। यहां गंगा नदी के किनारे बैठकर ठंडी हवा का आनंद लिया जा सकता है। साथ ही यहां जाकर आप काफी तरोताजा और आरामदायक महसूस करेंगे। आप यहां कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। नीलकंठ महादेव मंदिर, राम झूला, लक्ष्मण झूला, जानकी पुल, नीर गढ़ झरना, ऋषिकुंड, स्वर्ग आश्रम, बीटल्स आश्रम और त्रिवेणी घाट यहां के आकर्षण के मुख्य केंद्र हैं।

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग- दार्जिलिंग में पूरे साल पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। पश्चिम बंगाल में स्थित यह जगह भारत का सबसे ऊंचा हिल स्टेशन माना जाता है। अक्टूबर माह में यात्रा का सुखद अनुभव आपको यहां से वापस लौटने नहीं देगा। यहां आकर आप पद्मजा नायडू पार्क, जूलॉजिकल पार्क, रॉक गार्डन, पीस पैगोडा, टाइगर हिल, घूम मठ, सेंट एंड्रयूज चर्च और सिंगालिला नेशनल पार्क देख सकते हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker