30 सितंबर 2024 का राशिफल:- जानिए आज का अपना भाग्यफल…

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्य आसानी से संपन्न होते जाएंगे। नजदीकी यात्रा होने के योग बन रहे है। रिश्तेदारों से सुखद मुलाकात होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा और मन अशांत रहेगा। हेल्थ में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार में बड़ी डील हाथ से फिसल सकती है। किसी प्रकार का दुखद समाचार प्राप्त होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई रुका हुआ पुराना कान आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि

आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कहीं पैस रुका हुआ है तो उसकी वसूली करने का उचित दिन है। व्यापार में नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। मन आनंद से भरा रहेगा। प्रमोशन की संभावना है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों का दिन परेशानियों भरा रह सकता है। आप व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। कोई गलत आरोप लग सकता है कमजोरी महसूस करेंगे। किसी अपने के लिए चिंता बनी रहेगी। किसी बात को लेकर पार्टनर से झगड़ा हो सकता है।

कन्या राशि

आज का दिन नया अवसर लेकर आएगा। इसके साथ आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला राशि

कुछ समय से चल रही समस्या से राहत मिलेगी। सकारात्मक सोच आपको नई दिशा प्रदान करेगी। घर में किसी प्रकार की मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। व्यापार में काम कायदे से करें अन्यथा समस्या खड़ी हो सकती है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन सफलता से भरा रहेगा। अगर नौकरी का प्रयास कर रहे हैं तो सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा परिवार में माता-पिता की स्वास्थ्य में लाभ होगा आप कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं वाद-विवाद से दूर रहे।

धनु राशि

स्वास्थ्य के लेकर आज परेशान रह सकते हैं। कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। वैवाहिक जीवन में समस्या आ सकती है। सूझबूझ से फैसला लेना जरूरी है।

मकर राशि

मकर राशि वालों का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। परिवार में किसी अपने की अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकती है। व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती हैं। लंबी यात्रा पर जाएं तो वाहन का उपयोग संभलकर करें।

कुंभ राशि

अपनी योग्यता से किसी भी परिस्थिति का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में संबंधियों के साथ समय अच्छा बितेगा। प्रेम संबंध में कटुता आ सकती हैं।

मीन राशि

कोई नया काम शुरू करेंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। घरवालों के साथ किसी बढ़े काम की योजना बना सकते हैं। यात्रा करना हितकारी नहीं रहेगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker