मैनपुरी में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, तापमान में आई गिरावट

शुक्रवार से शुरू हुआ रिमझिम फुहारों का दौर रात के बाद शनिवार सुबह- सुबह से ही शुरू हो गया। महीन बूंदें बयार के साथ उड़ती रही।

बीच-बीच में तेज फुहार पड़ने से लोग भीगते रहे। मौसम के ऐसे हाल से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी हुई है। आसमान पर बादल भी छाए हैं। माैसम विभाग ने रविवार को भी ऐसा मौसम बने रहने की संभावना जताई है।

गर्मी से मिली राहत

रातभर आसमान पर बादल छाए रहने के साथ फुहार तापमान को ठंडा करती रहीं। सुबह- सुबह से ही फुहार बरसने का क्रम शुरू हो गया। बयार के साथ उड़ती फुहारों से उमस और गर्मी का पारा ठंडा हो गया। तापमान गिरने की वजह से पंखे की बयार लोगों को चैन देती रही। कभी- कभी तेज होती फुहारों ने लोगों को भिगोने का भी काम किया। शाम तक आसमान पर बादल छाए रहे और हल्की- तेज फुहार बसरने का क्रम चलता रहा।

धान की फसल को मिल रहा फायदा

मौसम के ऐसे हाल से वातावरण में काफी नमी हो आ गई है, जिससे धान और अन्य फसलों में काफी नमी होने से किसानों को फायदा भी मिल रहा है। वहीं, अगेती धान फसल के भीगने से अब यह फसल दो- चार दिन लेट हो सकती है।

रविवार को भी मौसम अच्छा रहने की संभावना

मौसम विभाग ने रविवार को भी ऐसा मौसम बने रहने की संभावना जताई है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी नरेंद्र कुमार के अनुसार, 30 सितंबर तक हल्की बूंदाबांदी जारी सह सकती है। दो अक्टूबर तक उत्तरी- पूर्वी मध्यम से तेज गति से बयार चल सकती हैं। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से कम और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है।

अगले कुछ दिनों में यूपी से मानसून विदा हो सकता है। मौसम विभाग ने इस बार मानसून की अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त की थी, जो सटीक निकली।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker