28 सितंबर 2024 का राशिफल:- जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशि

आपका मन रिलैक्स रहेगा और अध्यात्म की तरफ झुकेगा। कोई नया कार्यक्षेत्र चुन सकते हैं। नौकरी में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता मिल सकती है।

वृषभ राशि

मन कुछ अशांत रहेगा। किसी अपने कारण परेशान रहेंगे। कोई नया काम शुरू किया है तो पार्टनर से सावधान करें। शांत चित्त होकर समस्या का समाधान निकालें। प्रॉपर्टी से संबंधित काम को स्थगित रखें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा और आपका सम्मान बढ़ेगा। सोचे हुए काम पूर्ण होने का योग बनेगा। सफलता का नया मार्ग खुलेगा। व्यापार में बड़ा मुनाफा हो सकता है। अधिक खर्च करना तनाव का कारण बन सकता है।

कर्क राशि

कार्यक्षेत्र में बदलाव न करें, नहीं तो आपका काम बिगड़ सकता है। मौसमी बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं। आपकी विचार शैली में निखार आएगा। आपके कुछ बेहतर सीखने की इच्छा जागृत होगी।

सिंह राशि

किसी भी चुनौती में घबराए नहीं, आपकी जीत सुनिश्चित है। आपका मनचाहा काम पूरा होगा। न्यायालय पक्ष में सफलता मिलती दिखेगी। पारिवारिक मामलों में दूसरों को हस्तक्षेप ना करने दें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। किसी खास शख्स से मुलाकात होगी। काम के चलते शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य अटक सकता है। शारीरिक कमजोरी महसूस होगी।

तुला राशि

स्वास्थ्य के कारण थोड़े परेशान रहेंगे। परिस्थितियों के अनुसार, आज दिनभर की प्लानिंग बनाएं। मेहनत के अच्छे परिणाम आने वाले दिनों में देखने को मिलेंगे। किसी धार्मिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। डेटिंग के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक राशि

अपनों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। विपरीत परिस्थिति में गुस्से पर काबू रखें। निवेश से पहले उसके बारे में उचित जानकारी हासिल करें। अपने जनसंपर्क को विस्तृत करें। प्रेम संबंध में मर्यादा बनी रहेगी।

धनु राशि

आज का दिन धनु राशिवालों के लिए फलदायक रहेगा। अपने काम को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। रुके हुए काम के पूरे होने से मन में संतुष्टि रहेगी। किसी भी काम को टालने का प्रयास ना करें।

मकर राशि

आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। किसी इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना है। व्यावास में लाभ प्राप्त होगा। निवेश करना टालना ही बेहतर है। किसी साथी की वजह से काम में रुकावट आ सकती है।

कुंभ राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई पैतृक काम हल होने की संभावना है। युवाओं को मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे। मानसिक शांति का अनुभव होगा। दूसरों को बिना मांगे सलाह ना दें।

मीन राशि

कोई उपलब्धि हासिल होने से खुशी मिलेगी। परिवार के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। अपने करियर के साथ किसी प्रकार का समझौता ना करें। बेवजह के वाद-विवादों से खुद को दूर रखें।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker