UP के कन्नौज डकैती कांड में शामिल 50 हजार का इनामी डकैत मुठभेड़ में गिरफ्तार

इत्र कारोबारी के घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले वांछित चल रहे पारदी गिरोह का 50 हजार के इनामी डकैत को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से डकैत घायल हो गया। पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के मुताबिक, डकैत जेल में बंद साथियों से मिलने के लिए आया था। डकैती में शामिल सात डकैत को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

नौ लोगों ने डकैती को दिया था अंजाम

शहर के युसूफपुर भगवान मुहल्ला निवासी इत्र कारोबारी विमलेश चंद्र तिवारी उर्फ विम्मू के परिवार को बंधक बनाकर पारदी गैंग के नौ हथियार बंद डकैत ने 29 जून की रात डकैती की घटना को अंजाम दिया था। डकैत नगदी, जेवरात व रिवाल्वर लूट ले गए थे। पुलिस ने डकैती में शामिल सात डकैतों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

घटना के बाद से ही चप्पड़ पारदी वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने जलालपुर पनवारा के पास घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।

एसपी अमित कुमार ने बताया कि डकैती में वांछित चल रहा डकैत के मूवमेंट की सूचना मिली थी। कोतवली पुलिस व एसओजी टीम चेकिंग कर रही थी। संदिग्ध व्यक्ति को रूकने का इशारा किया गया। डकैत ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बताया कि जेल में बंद साथियों से मिलने के लिए आया था।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker