न्याय के लिए दर-दर भटक रही महिला ने सीएम आवास के पास खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की रहने वाली एक महिला ने आज यानी शनिवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला जहर खाकर मुख्यमंत्री आवास के पास कालिदास मार्ग पहुंची। जानकारी होने पर पुलिस ने तुरंत महिला को पकड़ लिया और तबीयत बिगड़ती देख अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। यहां पर महिला का इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, जनपद फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद के की रहने वाली महिला 35 वर्षीय रुखसाना ने न्याय न मिलने पर जहरीला पदार्थ खाया है। महिला पहले कालिदास मार्ग के पास पहुंची थी। पुलिसकर्मियों ने उसको देखा। कुछ संदिग्धता हुई तो पुलिसकर्मी उसके पास गए। महिला ने कहा कि उसने कुछ देर पहले जहर खाया है। ये सुनकर पुलिसकर्मी सन्न रह गए। पुलिस ने महिला को सिविल अस्पताल में कराया भर्ती। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और खुदकुशी करने की वजह जानी।

पुलिस के मुताबिक, महिला ने बताया कि कुछ लोगों ने उसके मकान पर कब्जा कर लिया है। वे लोग महिला को धमकी देते हैं कि उसके बेटे को जान से मार देंगे। महिला का कहना है कि मकान पर कब्जा होने और बेटे की हत्या की धमकी मिलने की वजह से वह बहुत दहशत में है। वह न्याय के लिए दर-दर भटक रही थी। लेकिन, उसे न्याय नहीं मिल रहा था। इसलिए उसने यहां आकर जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। फिलहाल, पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker