पुलिस ने तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया,महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 45 लाख ठगे थे

नोएडा, नोएडा की थाना साइबर क्राइम पुलिस ने तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने करीब तीन महीने पहले एक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस दौरान इन्होंने महिला से करीब 45 लाख रुपए की ठगी की थी। पुलिस बीते तीन महीने से लगातार इनकी तलाश कर रही थी।दरअसल साइबर थाना नोएडा ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए डिजिटल अरेस्ट कर 45 लाख रुपए की धोखाधड़ी ठगी करने वाले 03 आरोपी नितेश कुमार, गूगन राम और संजय सिंह को जिला रेवाड़ी हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है।

करीब 3 महीने पहले नोएडा की एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी ने महिला को बताया कि वह लोग फेडेक्स कैरियर सर्विस से बोल रहे हैं। उन्होंने महिला से कहा कि आपकी आईडी से मुंबई से थाईलैंड भेजा जा रहा पार्सल मिला है और पार्सल में अवैध पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड और 140 ग्राम नशे का समान है। उन लोगों के द्वारा महिला को डराया गया और बताया गया कि आपके ऊपर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज हो सकता है। उन लोगों ने महिला को डराते हुए 45 लाख रुपए की ठगी कर दी। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि इस काम में उनके साथी साहिल (जयपुर) और मोहित (अलवर) निवासी राजस्थान हम लोगों से बैंक खाते लेते हैं। जिसके बदले हमको पैसा देते हैं। फिलहाल यह दोनों फरार चल रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस घरों के बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker