सैलानियों के लिए बेहद है खास सेमिनरी हिल्स, एक बार जरूर करें सैर…

महाराष्ट्र देश का एक प्रमुख राज्य होने के साथ-साथ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र भी है। इस राज्य की सांस्कृतिक परंपरा और सुंदरता इतनी लोकप्रिय है कि हर दिन हजारों लोग यहां आते हैं।महाराष्ट्र भी देश का एक ऐसा राज्य है, जहां मानसून में सबसे ज्यादा देशी-विदेशी पर्यटक घूमने आते हैं।

लोनावला, खंडाला, लवासा, माथेरान, रत्नागिरी, पुणे, नासिक और कोल्हापुर में हर दिन हजारों पर्यटक आते हैं।

महाराष्ट्र के अन्य शहरों की तरह, मानसून में हजारों स्थानीय और विदेशी पर्यटक नागपुर आते हैं। नागपुर में स्थित सेमिनरी हिल्स खूबसूरती का अथाह खजाना माना जाता है।इस आर्टिकल में हम आपको सेमिनरी हिल्स की खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मानसून की खूबसूरती देखने भी पहुंच सकते हैं।

जब नागपुर में दर्शनीय स्थलों की यात्रा की बात आती है, तो कई लोग सबसे पहले सेमिनरी हिल्स के बारे में सोचते हैं। इन खूबसूरत पहाड़ियों को नागपुर का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है।

सिर्फ गर्मी या सर्दी ही नहीं बल्कि मानसून प्रेमियों के लिए भी सेमिनरी हिल्स किसी खूबसूरत स्वर्ग से कम नहीं माना जाता है। ये खूबसूरत पहाड़ियाँ जापानी गार्डन और सतपुड़ा बॉटनिकल गार्डन के लिए भी जानी जाती हैं।

सेमिनरी हिल्स किसी एक चीज़ के लिए नहीं, बल्कि कई चीज़ों के लिए पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए ये पहाड़ियां स्वर्ग का काम करती हैं।

सेमिनरी हिल्स के पास स्थित, सतपुड़ा बॉटनिकल गार्डन बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। सेमिनरी हिल की चोटी से नागपुर का अद्भुत दृश्य देखा जा सकता है। सुहावना मौसम, सुंदर दृश्य और शांति आपको तरोताजा कर सकती है। सेमिनरी हिल्स से सूर्योदय और सूर्यास्त का शानदार नजारा भी देखा जा सकता है।

मानसून में सेमिनरी हिल्स किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता। मानसून में जब ऊंचे पहाड़ों से पानी गिरता है तो आसपास का नजारा देखते ही बनता है। मानसून में यहां की ठंडी हवा पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। बारिश में यहां की हरियाली भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है।

सेमिनरी हिल्स को मानसून में ट्रैकिंग के लिए भी सबसे अच्छा स्थान माना जाता है। रिमझिम बारिश में सेमिनरी हिल्स में एक साथ एक दर्जन से ज्यादा लोग ट्रैकिंग करते दिख जाएंगे. सेमिनरी हिल्स की सबसे ऊंची चोटी से नागपुर का शानदार नजारा देखा जा सकता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker