09 सितंबर 2024 का राशिफल:- जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशि:- कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों के दबाव के कारण तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपकी काम में एकाग्रता भंग होगी। यदि सूझबूझ से काम लिया तो धन कमा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फिल्म देखना सुकून देगा।

वृषभ राशि:- वृषभ राशि वालों को थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। मन बैचेन रहेगा। नए कार्य की शुरुआत करने से पहले अच्छे से विचार कर लें। निवेश का जोखिम उठाना ठीक नहीं रहेगा। सर्दी-खांसी से परेशान रहेंगे।

मिथुन राशि:- पिछली कमियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का दिन है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। पैसा बचाने का ख्याल पूरा हो सकता है। परिवार में शानदार माहौल रहेगा। व्यापार में आपके साथ धोखा हो सकता है। निजी मामलों में दखलअंदाजी न होने दें।

कर्क राशि:- किसी नए काम की नींव रख सकते हैं, जिसमें निश्चित सफलता मिलेगी। कोई पुराना उधार दिया धन वापस मिल सकता है। व्यापार में नए पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। लव रिलेशन में चल रहे मतभेद दूर होंगे।

सिंह राशि:- आज का दिन सावधानी से व्यतीत करने का है। नई जिम्मेदारियां आपके ऊपर आएंगी और अत्यधिक कार्यभार रहेगा। किसी भी प्रकार की यात्रा करना पैसे और समय का नुकसान है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिलने की संभावना है।

कन्या राशि:- विवादित मामला सुझलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। वाहन को लेकर खर्चा सामने आ सकता है। अनावश्यक गतिविधियों में दिन व्यतीत होगा। नौकरी में नई संभावनाएं प्राप्त होगी।

तुला राशि:- मनोनुकूल काम में समय व्यतीत होगा। किसी बड़े काम में योगदान कर सकते हैं। आर्थिक तौर से लाभ होता दिखाई देगा। किसी काम से बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। घर का माहौल उचित बना रहेगा। अत्यधिक क्रोध करने से बचें।

वृश्चिक राशि:- किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। टारगेट को हासिल करने का उत्तम दिन है। आर्थिक स्थित बेहतर होगी। सुकून पाने के लिए कुछ समय कलात्मक कार्यों में व्यतीत करें। प्रेम प्रसंगों में समय बर्बाद होगा।

धनु राशि:- नई गतिविधियां शुरू करने का उचित दिन है। संपर्क सूत्रों से मेल मुलाकात लाभदायक रहेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए रिश्ते से संबंधित बातचीत शुरू हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी।

मकर राशि:- सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार में पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। राजनीतिक क्षेत्र में किसी विशिष्ट जातक से मुलाकात होगी। उधारी करना नुकसानदायक रहेगा। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी।

कुंभ राशि:- प्रियतम के साथ आगामी समय को लेकर प्लानिंग बना सकते हैं। घर के लिए सजावट का सामान खरीद सकते हैं। पत्नी आपसे खुश रहेगी। संतान के भविष्य से संबंधित कोई महत्वपूर्ण काम संपन्न होने से राहत मिलेगी।

मीन राशि:- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यक्तिगत संबंधी चल रही समस्या का समाधान मिल सकता है। आपका सकारात्मक व्यवहार दूसरों के ऊपर छाप छोड़ेगा। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker