04 सितंबर 2024 का राशिफल:- जानिए क्या कहते है आज आपकी राशि के सितारे…

मेष राशि:- मेष राशि वालों का दिन तकलीफों से भरा रहेगा। किसी काम को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस में लॉस हो सकता है। किसी परिचित के आकस्मिक निधन की बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। कड़ी मेहनत अच्छे फल देगी।

वृषभ राशि:- यदि नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज कर सकते हैं। कोई नई साझेदारी होने से बिजनेस में बड़ा प्रॉफिट होगा। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचिय होगा। पैतृक संपत्ति मिल सकती है।

मिथुन राशि:- किसी काम को लेकर बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सफर के दौरान अपने सामान की हिफाजत करें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें। जीवनसाथी से सहयोग हासिल नहीं होगा।

कर्क राशि:- अपने जीवन में कुछ बदलाव करना होगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना हित में रहेगा। अतीत के गलत फैसले मानसिक तनाव की वजह बनेंगे। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा।

सिंह राशि:- सिंह राशि के जातकों को आज के दिन थोड़ा संभलकर रहना होगा। अपने सामान और पैसों की ध्यान रखें। कोई बड़ा ऑफर मिले तो सोच विचार कर फैसला लें। किसी के साथ नई परियोजना शुरू करने से बचें।

कन्या राशि:- बिजनेस में बडा निवेश का प्लान कर सकते हैं। इससे लाभ भी होगा। प्रॉपर्टी खरीदने का मन बन सकता है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आप और परिवार आ सकता है। बच्चों के हित में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है।

तुला राशि:- अगर किसी काम का प्लान कर रहे हैं तो उसे आज के लिए रोक दें। किसी प्रकार का निवेश ना करें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। अपने जज्बातों पर काबू रखना होगा।

वृश्चिक राशि:- काम का दबाव और पारिवारिक मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। आमदनी के नए स्त्रोत मिलेंगे। पार्टनर के साथ बाहर खाना आपको थोड़ा सुकून देगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चीजें बेहतर की तरफ बढ़ेगी।

धनु राशि:- आज दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। व्यापार में परिवर्तन के योग हैं। किसी को बड़ी राशि उधार देना अच्छा नहीं होगा। व्यर्थ के विवाद से दूर रहें। पत्नी के नाम पर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं।

मकर राशि:- पत्नी के स्वास्थ्य के चलते परेशान रहेंगे। आपका बचाया धन उनके इलाज में काम आएगा। योग्य कर्मचारियों को पदोन्नति मिल सकती है। अपनी निजी जानकारी को साझा ना करें। वैवाहिक जीवन के लिए उत्तम दिन है।

कुंभ राशि:- किसी नए काम की शुरुआत ना करें, नहीं तो बड़ी उलझन में फंस सकते हैं। विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें। व्यापार में बड़ा लेनदेन ना करें। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा।

मीन राशि:- मन मुताबिक दिन बीतेगा। सामाजिक कार्य में रूची बढ़ेगी। उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है। निजी समस्या का समाधान मिलेगा। आलस को हावी ना होने दें। शेयर बाजार में निवेश के लिए अच्छा दिन है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker