TMC विधायक लवली मैत्रा ने कसाइयों से की डॉक्टरों की तुलना, वीडियो साझा कर भाजपा ने लगाया आरोप

तृणमूल कांग्रेस विधायक लवली मैत्रा अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं। अब इस मामले में भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अपने एक्स अकाउंट में मैत्रा का वीडियो साझा किया है। भाजपा नेता ने सवाल उठाया क्या टीएमसी मैत्रा के खिलाफ कार्रवाई करेगी?

डॉक्टरों के खिलाफ इतनी नफरत क्यों?

भाजपा नेता शहजाद ने कहा कि टीएमसी विधायक लवली मैत्रा ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की तुलना कसाई से की। वे कोलकाता पुलिस में एक आईपीएस की पत्नी भी हैं, जो डॉक्टरों को नोटिस और समन जारी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के खिलाफ इतनी नफरत क्यों? सिर्फ इसलिए कि वे ममता सरकार और उनकी पुलिस बल को जवाबदेह ठहरा रहे हैं। क्या टीएमसी उन्हें बर्खास्त करेगी या उनका बचाव करेगी, जैसा कि उसने डॉ. संदीप घोष का बचाव किया था?

लवली मैत्रा ने अपने बयान में क्या कहा?

लवली मैत्रा पर कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों की तुलना कसाईयों से करने का आरोप है।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक हाल ही में उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था कि डॉक्टर विरोध के नाम पर कसाई बन रहे हैं। बंगाल के ग्रामीण इलाकों से गरीब और वंचित लोग सरकारी अस्पतालों में इलाज को आते हैं। ये लोग निजी अस्पतालों का खर्च वहन नहीं कर सकते हैं। विरोध प्रदर्शन की वजह से उनका इलाज नहीं हो रहा है। क्या वे (डॉक्टर) इंसान हैं? क्या यह मानवता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker