जालना में तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल चल रहे लोगों को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र के जालना जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी,जिससे छह साल की लड़की सहित कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक बच्चा घायल हो गया। यह घटना जालना शहर से 65 किमी दूर मंथा शहर की एक व्यस्त सड़क पर सोमवार दोपहर को हुई।

मृतकों में पहचान सीमा चव्हाण, रामचन्द्र राठौड़ और मारिया पठान के रूप में हुई है। इनमें महिला की उम्र 34 साल थी। साथ ही रामचन्द्र राठौड़ इनकी उम्र 60 साल और मारिया पठान की 6 साल बताई जा रही है।

पैदल चल रहे लोगों पर चढ़ा ट्रक

पुलिस ने बताया कि ड्राइवर के वाहन से नियंत्रण खोने के बाद ट्रक पैदल चल रहे लोगों पर चढ़ गया। पुलिस ने बताया कि चव्हाण और पठान की मौके पर ही मौत हो गई और राठौड़ ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मारी गई सीमा चव्हाण की बेटी रसिका चव्हाण (4) गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुणे हादसे में तीन की मौत

महाराष्ट्र में आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं, कुछ दिन पहले एक हादसे में  पुणे जिले में एक ट्रक ने लोगों के एक समूह को कुचल दिया। इसके चलते तीन लोगों की मौत हो गई थी और पांच अन्य घायल हुए थे। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना अहमदनगर-कल्याण रोड पर जुन्नार तहसील के अलेफाटा के पास हुई थी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker