पुणे में युवक ने कार से दो पुलिसवालों को मारी टक्कर, एक की मौत

महाराष्ट्र के पुणे में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर अपनी कार से दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। दोनों पुलिसकर्मी गश्त कर रहे थे। इनमें से एक की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरा घायल है। पुलिस ने 24 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला पुलिसकर्मियों को जलाने की हो चुकी कोशिश

दो दिन पहले यानी शनिवार को पुणे के विश्रामबाग इलाके में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने पेट्रोल छिड़क कर दो महिला पुलिसकर्मियों को आग लगाने की कोशिश की थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की पहचान संजय फकीरा साल्वे के तौर पर हुई थी।

बता दें कि इससे पहले पुणे में ही एक किशोर ने लग्जरी कार से दो लोगों को टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों की जान चली गई थी। यह मामला पूरे देश में छाया रहा है।

हर एक जान अनमोल है: सीएम शिंदे

हिट एंड रन मामलों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हर एक जान अनमोल है। पुलिस को इन मामलों से गंभीरता से निपटने और न्याय सुनिश्चित करने को कहा है। सीएम ने कहा कि हिंट एंड रन से जुड़े आरोपियों के लिए सख्त कानून लागू कर रहे हैं। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

बता दें कि मुंबई के वर्ली इलाके में रविवार को बीएमडब्ल्यू कार से शिवसेना शिंदे गुट के एक नेता के बेटे ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी थी। दर्दनाक हादसे में महिला की जान चली गई थी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker