ओडिशा में शख्स ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद की हत्या

ओडिशा के मयूरभंज जिले के कुलियाना थाना क्षेत्र के एक गांव में चौंकाने वाली घटना हुई है। यहां एक शख्स ने सात साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी।

दरअसल, पीड़िता घर पर अकेली थी और उसके माता-पिता वोट करने गए थे। अकेलेपन का फायदा उठाते हुए शख्स ने उसके साथ पहले गंदा काम किया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया। 

घर से किया अगवा और नदी के पास किया गंदा काम

23 वर्षीय आरोपी पहले लड़की के घर गया और उसे वहां से अगवा कर नदी के पास ले गया। यहां उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसका गला घोंट दिया। ग्रामीणों ने बच्ची का शव बरामद कर आरोपी को पकड़ लिया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि आईपीसी की धारा 376एबी (दुष्कर्म) और 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Back to top button