पारिवारिक विवाद के चलतेपत्नी और नौ साल की बेटी की कुल्हाड़ी से हमलाकर उतारा मौत के घाट

महाराष्ट्र के अकोला शहर में बुधवार को पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी और नौ साल की बेटी की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में 33 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस के मुताबिक, आरोपी मनीष म्हात्रे ने अपनी पत्नी रश्मी और बेटी माही पर तब हमला किया जब वे तड़के सो रही थीं। पति से लगातार झगड़े के कारण रश्मि म्हात्रे अपनी बेटी के साथ नांदेड़ शहर में अलग रह रही थीं।

कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला 

अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को वह और माही अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए अकोला आए थे। मनीष ने तड़के उन पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया। उन्होंने बताया कि आरोपी मौके से भागे नहीं और पुलिस का इंतजार करते रहे। उन्होंने आगे बताया कि उसे भारतीय दंड संहिता के तहत हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Back to top button