बिहार के पटना में दिनदहाड़े दिल्ली के कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, बैग लूटकर हुए फरार

बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार को दिनदहाड़े दिल्ली से आए एक कारोबारी को लूट के दौरान गोली मारी दी। कोतवाली थाना क्षेत्र के डाक बंगला के पास हुई घटना से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। 

जानकारी के अनुसार दिल्ली से आए कारोबारी हाथ में बैग लिए डाक बंगला की ओर जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे और कारोबारी के हाथ से बैग छिनने लगे। विरोध करने पर कारोबारी के हाथ में गोली मार दी। गोली लगते ही कारोबाी के हाथ से बैग छूट कर नीचे गिर गया। इसके बाद बदमाशों बैग उठाकर फरार हो गए। 

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि अपराधी दो की संख्या में एक बाइक पर सवार थे। लूट का विरोध करने पर युवक के ऊपर गोली चला दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली थाने की पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल में जुड़ गई है और घटनास्थल पर लगे तमाम सीसीटीवी कैमरा को जुट गई है।

Back to top button