UAE और कतर के दो-दिवसीय दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, दुबई में पहले हिंदू मंदिर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय यात्रा के तहत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाएंगे। यूएई के अलावा 14 और 15 फरवरी तक कतर की यात्रा पर भी रहेंगे। इस दौरान पीएम यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे और अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी यात्रा पर रवाना होने से पहले सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी कि वो दो दिनों के यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि मैं 13-14 फरवरी तक आधिकारिक यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात और 14-15 फरवरी तक कतर की यात्रा कर रहा हूं। 2014 के बाद से यह यूएई की मेरी सातवीं और कतर की दूसरी यात्रा होगी।

Back to top button