मैदानों में कोहरा और पहाड़ों पर पाले पर येलो अलर्ट, जानें उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान अपडेट

आईएमडी ने उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में मैदानी इलाकों में 17 जनवरी तक घना कोहरा परेशान करेगा। वहीं पहाड़ी जिलों में पाला मुश्किलें पैदा करेगा। मौसम विभाग ने इसके मद्देनजर 17 जनवरी तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 17 और 18 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश के आसार हैं। तीन हजार मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी पूर्वानुमान है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि मैदानों में कोहरे की वजह से सर्दी ज्यादा रहेगी और तापमान नीचे गिरेगा।

वहीं पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने से सड़कों पर फिसलन हो सकती है। लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा सुबह और शाम के समय रह सकता है। उधर, कुमाऊं के मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

नैनीताल और हल्द्वानी में मौसम लगभग एक जैसा रहा। दोनों ही जगह पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग एक समान दर्ज किया गया।
 

Back to top button