छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर, तापमान में गिरावट से जनजीवन प्रभावित

छत्तीसगढ़ के उत्तर और दक्षिण इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। ठंड बढ़ जाने से जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। ठंड का प्रकोप इतना है कि लोगों को घर से निकलने के लिए सोचना पड़ जाता है। पुरे क्षेत्र में घने कोहरे के साथ ओस की बूंदे भी जमने लगीहैं। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के कारण पुरे प्रदेश में ठंड का प्रभाव अगले कुछ दिनों में देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि के बारशि तो नहीं होगी लेकिन प्रदेश भर में बदली छाए रहने के कारण ठंड से राहत मिल सकती है। वैसे आज प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में ठिठुरन वाली ठंड और ज्यादा पड़ने वाली है , यह 21 दिसम्बर तक बने रहने का अनुमान लगाया है। फ़िलहाल अभी मौसम में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री के आसपास गिरावट हो सकती है। अधिकतम तापमान में परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर जिले में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो राज्य का सबसे कम तापमान वाला जिला रहा। राजधानी रायपुर समेत मध्य कक्षेत्रों में भी रात में एक से डेढ़ डिग्री तक तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। शहर के बाहरी इलाकों के साथ-साथ भीतरी इलाकों में ठंड का असर दिखने लगा है। पिछले 24 घंटे में रायपुर का रात का तापमान 13.6 और माना का 12.6 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया, दिन में भी तापमान सामान्य से एक डिग्री कम होने के कारण अब लोग गर्म कपड़े पहन कर ही घरों से बहार निकल रहे है।
प्रदेश के जिलों का तापमान
छत्तीसगढ़ में बीते रविवार को दर्ज किए गए तापमान की बात करें तों। राजधानी रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 27 से सब लोग 6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया था इसके साथ ही रायपुर के ग्रामीण इलाका माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.02 डिग्री दर्ज किया गया था। शहर और माना एयरपोर्ट पर तापमान में लगभग 2 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। इसके साथ ही बिलासपुर का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रहा है। पेंड्रा रोड कार्यक्रम तापमान 23.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री, अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री, इसके साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़ में बस्तर इलाके का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री तक दर्ज किया गया है। इसके साथ ही राजधानी से नजदीक जिले दुर्ग का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया है।