वायुसेना की हेलीकॉप्टर चेतक की तकनीकी खराबी के कारण हुई इमरजेंसी लैंडिंग

यूपी के प्रयागराज में शनिवार को वायुसेना की एक हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह सुबह करीब 10 बजे अयोध्या से नियमित प्रशिक्षण मिशन के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन तकनीकी खराबी के चलते 10 बजकर 40 मिनट पर इसे लोहागढ़ में लैंड कराना पड़ा। फिलहाल पायलट और को पायलट सुरक्षित हैं। किसी प्रकार की नुकसान या चोट की सूचना नहीं मिली है। बाद में तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर हेलीकॉप्टर को सही किया जिसके बाद इसे वापस बेस पर भेज दिया गया। वहीं खेत में हेलीकॉप्टर उतरता देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोग मोबाइल से वीडियो और फोटो लेने लगे।

इससे पहले भी कई बार सेना की हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। सितंबर में हरियाणा के यमुना नगर जिले के शादीपुर गांव के खेतों में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। उस समय भी तकनीकी खराबी आई थी। करीब एक घंटे हेलीकॉप्टर खेत में ही खड़ा रहा। इससे पहले अप्रैल 2022 में सेना की हेलीकॉप्टर चीता की भी तकनीकी खराबी के चलते हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में आपातकालीन लैंडिग करानी पड़ी थी। उस समय हेलीकॉप्टर ने पठानकोट एयरबेस से उड़ान भरा था।

Back to top button