शाम के नाश्ते में ट्राय करें टेस्टी हरियाली पनीर टिक्का

अगर आप शाम की चाय के साथ कोई हेल्दी और चटपटी रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो हरियाली पनीर टिक्का एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। प्रोटीन से भरपूर ये रेसिपी न सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी है बल्कि बनने में भी बेहद आसान और सेहत के लिए हेल्दी है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं घर पर कैसे बनाया जाता है हरियाली पनीर टिक्का।

हरियाली पनीर टिक्का बनाने के लिए सामग्री-

-250 ग्राम पनीर

-2 चम्मच पुदीने के पत्ते 

-4 चम्मच धनिया पत्ती 

-नमक स्वादनुसार

-1 प्याज क्यूब में कटे हुए

-2 हरी मिर्च 

3 चम्मच बेसन 

-1 चम्मच टाइट दही

-1/2 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट 

-चाट मसाला

-1/2 चम्मच नींबू का रस 

हरियाली पनीर टिक्का बनाने का तरीका- हरियाली पनीर टिक्का बनाने के लिए सबसे पहले धनिया पत्ती, पुदीने की पत्ती, हरी मिर्च और नींबू का रस एक साथ पीसकर रख लें। अब एक बाउल में दही, बेसन ,पनीर, नमक, हरा पेस्ट एक साथ अच्छी तरह मिलाकर 1 घंटे के लिए अलग रख दें। अब टूथपिक पर सबसे पहले प्याज फिर पनीर क्यूब लगाकर ओवन में 1/2 घंटे के लिए रख दें। आपका टेस्टी हरियाली पनीर टिक्का बनकर तैयार है। आप इसे नींबू और प्याज के साथ सर्व करें।

Back to top button