MP के ग्वालियर में युवक पर रात में उसकी पत्नी ने डाला खौलता तेल, महिला की तलाश में जुटी पुलिस

ग्वालियर (मध्य प्रदेश), मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित कंपू इलाके में रहने वाले एक युवक पर उसकी पत्नी ने रात 2 बजे खौलता हुआ तेल डाल दिया।

बता दें कि मामला सिर्फ इतना था कि युवक की पत्नी किसी पड़ोसी से फोन पर बात करती थी और युवक को जब ये बात पता चली तो उसने अपनी पत्नी को पड़ोसी से बात करने से मना किया था। साथ ही युवक ने अपनी पत्नी का मोबाइल फोन भी छीन लिया था। दोनों के बीच कहासुनी हुई।

पत्नी ने पति पर डाला गरम तेल

महिला काफी गुस्से में थी। जिसके बाद रात के 2 बजे महिला ने तेल गरम किया और सोते हुए अपने पति पर डाल दिया। इस घटना में पीड़ित युवक के पैर, जांघ और आस-पास का हिस्सा झुलस गया है। घटना के बाद युवक ने पहले अपना इलाज करवाया और बाद में कंपू थाने में मामले को लेकर अपनी पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज कराई।

इस घटना को लेकर कंपू थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पति को जलाने के बाद महिला फरार हो गई है। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।

पति से चल रहा था विवाद

कंपू थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि महादजी नगर में रहने वाला सुनील धाकड़ पुत्र विशंभर धाकड़ प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी भावना से कुछ समय से उसका झगड़ा चल रहा था।

सुनील के पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने शिकायत की थी कि उसके पति से भावना फोन पर बात करती है। सुनील ने जब देखा तो भावना फोन पर किसी से बात कर रही थी। इस पर उसने आपत्ति जताई। 6 जून को वह फोन पर बात कर रही थी, इस पर सुनील ने मोबाइल छीन लिया। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

फरार महिला की तलाश कर रही पुलिस

रात करीब 2 बजे भावना जगी, उसने तेल गर्म किया और सुनील पर उड़ेल दिया। सुनील झुलस गया और महिला यहां से भाग गई, फिर उसे अस्पताल ले जाया गया। पहले सुनील का साला इलाज करवाने के लिए आया था, दो दिन बाद वह भी भाग गया। जब सुनील की स्थिति में सुधार हुआ तो उसने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Back to top button