घर पर तैयार करें स्वादिष्ट मैंगो लस्सी, जानें रेसिपी

गर्मियां आते ही लोग अक्सर ठंडी चीजें खाना या पीना पसंद करते है कई लोग छाछ, लस्सी, शेक, पन्ना जैसी चीजें पीते  हैं। इन सब चीजों की तासीर ठंड़ी होती है। मगर आप यदि साधारण सी लस्सी पीकर बोर हो चुके हैं जो इस गर्मियों के सीजन में अपने स्वाद में थोड़ा बदलते हुए ट्राई करें होटल जैसी मैंगो लस्सी की ये स्वादिष्ट रेसिपी। पौष्टिकता से भरपूर ये मैंगो लस्सी एनर्जी का पॉवर हाउस है। आइए आज आपको बताते है मैंगो लस्सी की रेसिपी…

मैंगो लस्सी बनाने के लिए सामग्री:-
-4 आम
-2 कप दही
-5 बड़े चम्मच चीनी
-1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर 
-3-4 पुदीने के पत्ते
-1 छोटा चम्मच टूटी फ्रूटी(वैकल्पिक)

ऐसे बनाएं मैंगो लस्सी:-
मैंगो लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आम का छिलका उतारकर उसका गूदा ब्लेंडर में दही के साथ डाल दें। अब इसमें चीनी,इलायची पाउडर के साथ आवश्यकता मुताबिक पानी डालकर एक चम्मच की सहायता से सभी चाजों को मिलाते हुए ब्लेंडर में 3-4 बार ब्लेंड कर लें। अब ब्लेंडर से लस्सी निकालकर एक अलग बर्तन में डालकर ठंड़ा होने के लिए फ्रिज में रख दें। फिर लस्सी को सर्विंग ग्लास में डालकर उसके ऊपर टूटी फ्रूटी तथा पुदीने की पत्तियों से उसे गार्निश करें। अब आप स्वादिष्ट मैंगो लस्सी का लुत्फ़ उठा सकते है।

Back to top button