बिहार में बहू ने ससुर को उतारा मौत के घाट, फिर ठाणे पंहुचकर की आत्मसमर्पण, जानिए पूरा मामला

बिहार के पश्चिम चंपारण में एक बहु ने अपने मनचले ससुर को खौफनाक सजा दी। बहु ने धारदार हथियार से गोदकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं ससुर को मारने के बाद वह खुद थाने चली गई। जब उसने हकीकत बयान किया तो थाने में मौजूद पुलिस पदाधिकारी चौंक पड़े। पुलिस उसे तुरंत गाड़ी में बैठाकर घटना स्थल पर पहुंची तो वहां के हालात देखकर दंग रह गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। आरोपी महिला का पति मंदबुद्धि है।

बगहा के रामनगर थाना के मिस्कारटोली में में बहु  शाहिना बेगम (35) ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। उसने अपने ससुर सगीर अहमद (60) की हत्या धारदार हथियार से गोद कर दी। दरअसल शाहिना अपने ससुर के गलत हरकतों से परेशान थी। ससुर सगीर अहमद बुजुर्ग उम्र में उसका बलात्कार करना चाहता था। महिला का पति यानि मृतक का बेटा कुछ मंदबुद्धि है। ससुर इसका नाजायज फायदा उठाने की फिराक में था। वह बार बार बहु को गलत नजर से देखता और उसके साथ छेड़ छाड़ करता।

सोमवार की सुबह उसकी हरकत से नाराज बहु का गुस्सा इतना चढ़ गया कि उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। ससुर को मारकर   शाहिना खुद से चलकर रामनगर थाना पहुंच गई। वहां शाहिना ने थानाध्यक्ष अनंत राम को हत्या करने की जानकारी दी तो सभी उछल पड़े। आनन फानन में महिला को हिरासत में लिया गया। पुलिस की टीम बनाकर जब घटना स्थल पर भेजा गया तो ग्रामीणों की भीड़ लगी थी।

थानाध्यक्ष अनंत राम  ने बताया कि इस मामले में मृतक सगीर अहमद की पत्नी जैतुन नेशा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। एफआईआर में शाहिना ने बताया है कि उसके साथ ससुर गलत संबंध बनाने का प्रयास करते थे।  शाहिना ने पुलिस को बताया है कि उसके पति मंदबुद्धि के है, उसे तीन बच्चे है। पति के साथ घुमकर वह वैलून बेचती थी। जिससे घर का खर्चा चलता था। ससुर की गलत नजर बराबर उसपर बनी रहती थी। इसकी जानकारी उसने कई बार अपनी सास जैतुन नेशा को दी थी। उसके बाद भी ससुर सगीर अहमद के व्यवहार में किसी प्रकार का बदलाव नहीं आया।

सोमवार की सुबह वह अपने कमरे में थी। तभी ससुर घर में घुस गए और बलात्कार का प्रयास करने लगे। वह पहले से तंग आ चुकी थी। अपनी इज्जत बचाने के लिए उसने ससुर की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। शाहिना से पूछताछ की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जाएगा। घटना स्थल से पुलिस ने एक धारदार हथियार बरामद किया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker