2024 में BRICS सम्मेलन नहीं करवा पाएगा ब्राजील, जानिए वजह…

अगले साल यानी 2024 में होने वाले BRICS सम्मेलन की मेजबानी को लेकर ब्राजील ने हाथ खड़े कर दिए हैं। ब्राजील का कहना है कि एक ही साल में वह जी20 और ब्रिक्स दोनों के ही सम्मेलन नहीं करवा पाएगा। इंतजाम को लेकर उसके पास चुनौती है। ऐसे में अगले साल  ब्राजील BRICS की मेजबानी नहीं करेगा। ऑर्डर के हिसाब से अगला नाम रूस का आता है। 2025 में रूस को BRICS की मेजबानी करनी थी लेकिन अब वह 2024 में ही सम्मेलन का आयोजन करेगा। रूस के कजान शहर में यह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 

क्या है ब्रिक्स

BRICS ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका, इन पांच देशों का समूह है। हर साल ब्रिक्स का शिखर सम्मेलन होता है जिसमें पांचों देशों को राष्ट्राध्यक्ष या फिर प्रतिनिधि शामिल होतेहैं। भारत भी ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी कर चुका है। इस संगठन को अहम इसलिए माना जाता है क्योंकि इसमें दुनिया की कई आर्थिक महाशक्तियां शामिल हैं। इसमें कोई भी पश्चिमी देश नहीं शामिल है। पहले दक्षिण अफ्रीका इसका हिस्सा नहीं था और इसे BRIC के नाम से ही जाना जाता था। 

साल 2006 में न्यूयॉर्क में चारों देशों के विदेश मंत्रियों ने उच्च स्तरीय बैठक की थी। इसके बाद इस समूह का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया था। साल 2011 में दक्षिण अफ्रीका भी इस समूह में शामिल हो गया था। दरअसल चीन, भारत और रूस ये तीनों ही देशों की गिनती दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में होती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका, अफ्रीका महाद्वीप का बड़ा देश है। इस तरह से इस संगठन के अहमियत बढ़ जाती है। कई अन्य देश भी संगठन का हिस्सा बनना चाहते हैं। इसमें सऊदी अरब और मैक्सिको शामिल है जिसने खुलकर अपनी बात रखी है। 

Back to top button