Bihar Board Matric Answer Key 2023: अब कक्षा 10 के 50% ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के आंसर-की BSEB ने जारी किए

बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के आयोजन के बाद मूल्यांकन की प्रक्रिया के साथ-साथ बीएसईबी रिजल्ट 2023 को लेकर भी अपनी तैयारियां भी जोरों पर हैं। बोर्ड ने कक्षा 12 के स्टूडेंट्स के लिए परीक्षाओं में पूछे गए 50 फीसदी ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के लिए आंसर-की जारी किए जाने के बाद अब कक्षा 10 के लिए भी आंसर-की जारी किए गए हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने वर्ष 2022-23 के दौरान मैट्रिक कक्षा के पंजीकृत ऐसे छात्र-छात्राओं, जो कि बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, के लिए आंसर-की आज यानि सोमवार, 6 मार्च 2023 को जारी किए। इसके साथ ही, बोर्ड बीएसईबी मैट्रिक आंसर-की 2023 डाउनलोड लिंक को भी आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर एक्टिव कर दिया है। परीक्षार्थी इस वेबसाइट पर विजिट करके दिए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEB Inter Answer Key 2023: 10 मार्च तक दर्ज कराएं आपत्तियां बिहार बोर्ड मैट्रिक आंसर-की पर

बिहार मैट्रिक परीक्षार्थियों को ध्यान देना चाहिए कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बीएसईबी मैट्रिक आंसर-की 2023 जारी करने के साथ ही साथ इन उत्तरों पर उनकी आपत्तियों को भी आमंत्रित किया है। बोर्ड द्वारा साझा किए अपडेट के अनुसार यदि किसी परीक्षार्थी, अभिभावक या व्यक्ति को आपत्ति है तो वे समिति की उक्त वेबसाइट पर दिनांक 10 मार्च 2023 की शाम 5 बजे तक दर्ज करा सकते हैं।

स्टूडेंट्स और पैरेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि बिहार बोर्ड मैट्रिक आंसर-की 2023 पर प्राप्त आपत्तियों की बीएसईबी सम्बन्धित विषय विशेषज्ञों से समीक्षा कराएगा। समीक्षा के बाद निर्धारित फाइनल उत्तर-कुंजी के अनुसार बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2023 की घोषणा करेगा।

बता दें कि बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षाओं का आयोजन 14 से 22 फरवरी 2023 तक किया गया था। इसके बाद स्टूडेंट्स अब बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 का इंतजार कर रहे हैं।

Back to top button