अदाणी ग्रुप विवाद पर चर्चा की मांग कर रहा विपक्ष, सांसदों ने दिया नोटिस

संसद के बजट सत्र की कार्यवाही जारी है। पीएम मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। पीएम ने बुधवार को लोकसभा में चर्चा में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना भी साधा।

  • भाजपा ने लोकसभा में अपने सभी सांसदों को 13 फरवरी तक सदन में उपस्थित रहने के लिए 3 लाइन का व्हिप जारी किया है।
  • AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अदाणी ग्रुप पर चर्चा के लिए नोटिस दिया।
  • कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने अदाणी समूह पर चर्चा करने के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।
  • चीन के साथ सीमा की स्थिति पर चर्चा के लिए कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

अदाणी मुद्दे पर प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी और बीआरएस सांसदों ने अदाणी मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया है। दोनों दलों के सांसदों ने जीपीसी जांच की मांग को लेकर गांधी जी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया।

Back to top button